संतों को 3 नकाबपोशों बदमाशों सरिये पीटा 50 हजार नगद, 2 मोबाइल, 1 लैपटॉप और कार लूटकर ले गये

ग्वालियर. घाटीगांव के वनखंडी आश्रम में 3 नकाबपोश बदमाशों में साधु-संतों पर सरियों और डंडों से हमला कर दिया और उनके पास से 50 हजार रूपये नगद, एक लैपटॉप, 2 मोबाइल और एक कार लूट कर मौके से फरार हो गये। घटना शिवपुरी लिंक रोड (आगरा-मुंबई हाईवे) स्थित वनखंडी आश्रम में गुरूवार की रात लगभग 10 बजे की है। इस हमले में जूना अखाड़ा मौजगिरी आश्रम प्रयागराज के संत बाबा शिवानंद गिरी और उनके साथी संत सतीशानंद गिरी जख्मी हुए हे।
आश्रम में गुरू पूर्णिमा की तैयारियां चल रही थी। इस बीच हमला हो गया। बाबा शिवानंद गिरी के सिर पर हमला सरिये से किया गया। उनके साथी संत सतीशानंद गिरी के सिर में चोट आयी है। हाथ फ्रैक्चर हो गया है। दोनों संतों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस हमले की जांच कर रही है। घाटीगांव थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुघर सिंह ने बताया कि हमलावर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
पुलिस ने शहरभर में की नाकाबंदी
हमलावर बाबा का ट्रॉली बैग ले गए, जिसमें 50 हजार रुपए नकद, लैपटॉप और दो मोबाइल फोन रखे थे। साथ ही बाबा की हुंडई ओरा कार (UP85 CH-3555) भी लूट ले गए। घाटीगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत शहर और देहात में नाकाबंदी कर दी गई। शुक्रवार सुबह लूटी गई कार ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में एबी रोड पर लावारिस हालत में खड़ी मिली है। पुलिस को आशंका है कि घेराबंदी की वजह से बदमाश कार छोड़कर फरार हो गए।

