Uncategorized

शादी समारोह ने युवक ने की हर्ष फायरिंग, मैरिज गार्डन में रिवाल्वर फायर का आया वीडियो, पुलिस तलाश में जुटी

ग्वालियर. शादियों के मौसम में लगातार हर्ष फायरिंग की घटनायें सामने आ रही है। फायरिंग का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक शादी समारोह में रिवाल्वर से फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज गार्डन की बताई जा रही है। फायरिंग का वीडियो पुलिस अधिकारियों के पास भी पहुंचा है। पुलिस अधिकारियों ने वीडियो के आधार पर फायरिंग करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि जल्द ही युवक को तलाश कर उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
हर्ष फायरिंग पर है प्रतिबंध
किसी भी शादी समारोह और कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग पर पुलिस ने प्रतिबंध लगाया है। खुलेआम भीड के बीच फायरिंग करने से गंभीर हादसा हो सकता है। यह गोली किसी भी पाइप से टकराकर किसी को भी लग सगती है। हर वर्ष हर्ष फायर में कई जान जाती है। पूरे राज्य में हर्ष फायरिंग के सबसे अधिक मामले ग्वालिय-चंबल अंचल के 8 जिलों विशेषकर ग्वालियर, भिण्ड, और मुरैना में आते है। हर वर्ष आधा दर्जन से अधिक लोग हर्ष फायरिंग में घायल होते हैं।
2 सेकेण्ड का है वीडियो
वीडियो ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना इलाके के किसी मैरिज गार्डन का बताया जा रहा है। इसमें रात के वक्त एक युवक रिवाल्वर से फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो 2 सेकेण्ड का है। फायरिंग का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। घटना सोमवार की रात की बताईजा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि वीडियो से गोली चलाने वाले की पहचान करेंगे। हालाकि उनका कहना है कि वह अभी तय नहीं ह ै कि वीडियो कितना पुराना है और कहां का है। उसमें दिखाई दे रहा युवक की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *