Newsराजनीतिराज्य

वीरांगनाओं के साथ कांग्रेस ने किया अपमान, भाजपा कार्यकर्त्ताओं से धक्का मुक्की

गुरुवार को तीनों शहीदों की पत्नियों ने मुंह में घास लेकर सीएम हाउस की तरफ जाने का प्रयास किया था।जयपुर. वीरांगनाओं -किरोड़ीलाल से बदसलूकी को लेकर जयपुर में प्रदर्शन के बीच भाजपा में एक बार फिर गुटबाजी सामने आ गयी। प्रदर्शन में कुछ कार्यकर्त्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया हाय-हाय के नारे लगाये। वहीं प्रदेशाध्यक्ष समर्थकों ने पूनिया जिन्दाबाद के नारे लगाये। इधर, कार्यकर्त्ता पुलिस से भी भ्डि़ गये। जयपुर में पार्टी मुख्यालय से सहकार भवन की ओर निकले सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं का जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों ओर से जबरदस्त धक्का मुक्की हुई। कुछ कार्यकर्त्ताओं ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी किया है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान विधायक मदन दिलावर पुलिस जवानों के पैरों में लेट गये।

नेताओं का कहना है कि प्रदर्शन का मुख्य कारण सरकार को उसकी गलतियों का एहसास कराना है।
वहीं, बैरीकेड पार करने के प्रयास में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया के पैर में चोट लगने की जानकारी है। लगभग आधे घंटे के विरोध -प्रदर्शन के बाद भाजपा नेता-कार्यकर्त्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं। इस बीच किरोड़ीलाल समर्थकों ने सतीश पुनिया के खिलाफ ही नारेबाजी शुय कर दी। किरोड़ी समर्थकों की नाराजगी इस बात को लेकर है कि भाजपा संगठछन ने दमदार तरीके से उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने पूनिया के खिलाफ नारे लगाये। इससे पहले भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के बाहर नेताओं- कार्यकर्त्ताओं ने सभा की । प्रदर्शन में भाजपा-प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. राजेन्द्रे राठौड, सांसद घनश्याम तिवाड़ी समेत कई नेता मौजूद हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए RAC के जवानों को लगाया है। पूरे एरिया को बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है।

पायलट बोले- शहीदों की पत्नियों की बात सुननी चाहिए

इससे पहले शुक्रवार शाम को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने शहीदों की पत्नियों मुद्दे को लेकर सरकार और सीएम पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘शहीदों की पत्नियों सुना जाना चाहिए था, उनकी मांगों को मानना या नहीं मानना, बाद का मुद्दा है। जहां तक नौकरियों की बात है, किसी को एक-दो नौकरी देने से बदलाव आने वाला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *