लोडिंग वाहन ने हवलदार 25 फीट तक घसीटा, घायलावस्था में तीन घंटे बेहोश सड़क पड़ा रहा
ग्वालियर. यातायात को व्यवस्थित करने के ड्यूटी कर रहे हवलदार को लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन हवलदार को लगभग 25 फीट तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद ड्रायवर ने गाड़ी रोक और भाग निगला। ऐसा बताया जा रहा है कि भागने के दौरान उसने एक मोटरसाईकिल को टक्कर मारी है।
घटना बहोड़ापुर इलाके में सागरताल चौराहे पर बुधवार की सुबह 6 बजे की है। हवलदार सुबह की गश्त पर तैनात था। हादसे के बाद वह लगभग 10.15 बजे मिनट तक सड़क पर घायल पड़ा रहा। वहां से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की है। कुछ देर के बाद पुलिस पहुंची और हवलदार को अस्पताल पहुंचाया। पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। टीआई बहोड़ापुर जितेन्द्र तोमर ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोडिंग वाहन की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
10 मिनट तक बेहोश पड़ा रहा हवलदार
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना में तैनात हवलदार राकेश शर्मा चौराहा पर खड़े होकर होमगार्ड सैनिक का इंतजार कर रहा था। इसी बीच सैनिक का फोन आया और हवलदार बात करने लगा और तभी पीछे से तेज रफ्तार लोडिंग वाहन आया। ड्रायवर ने मोड़ पर ब्रेक नहीं लगाये। हवलदार को टक्कर मार दी। लोगों के शोर मचाने पर ड्रायवर ने ब्रेक लगाये। उसने देखा कि हवलदार बेहोश हो गया है तो वह गाड़ी लेकर भाग गया। हवलदार राकेश लगभग 10.15 बजे तक सड़क पर घायलावस्था में पड़ा रहा। कई वाहन वहां से निकले लेकिन किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया।
CCTV में कैद हुई घटना
चौराहे पर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। पुलिस को 57 सेकेंड का फुटेज मिला है। पुलिस फुटेज के आधार पर वाहन चालक की पहचान कर रही है। बता दें कि करीब 6 महीने पहले चेतकपुरी गेट पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मारकर बोनट पर लटकाकर ले गया था। अब तक इस कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है।

