Newsमप्र छत्तीसगढ़

रेलवे मजिस्ट्रेट ने स्टेशन का किया निरीक्षण 

गंदगी करने वाले एवं यातायात अवरूद्ध करने वालों पर लगाया जुर्माना
ग्वालियर – रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा शनिवार की रात में रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गंदगी करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की गई। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में कार एवं 2 पहिया वाहन गलत तरीके से पार्क करने वालों पर कार्रवाई की गई।
रेलवे मजिस्ट्रेट अतुल यादव ने आरपीएफ के साथ ग्वालियर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन पर गंदगी मिली। स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों को जीआरपी एवं आरपीएफ की मदद से पकडा गया। गंदगी करने वालों को समझाइश दी गई कि वह गंदगी ना करें। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर मार्ग को अवरूद्ध किया जा रहा था, उन पर जुर्माना किया गया। साथ ही प्लेटफार्म क्रमांक 1 से 4 तक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जो लोग संदिग्ध मिले, उनसे पूछताछ भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *