रेप में फंसाने वाला गैग (सिंडिकेट) का खुलासा, टीआई लड़की से बोलो डॉक्टर से संबंध बनाओ, टीआई, 3 डॉक्टर्स सहित 6 पर एफआईआर
ग्वालियर. शहर के जाने माने ऑटोमाबाइल व्यवसाई को फंसाने का षडयंत्र करने का टीआई 3 डॉक्टरों, एक व्यापारी और एक महिला की गैंग का दांव उलटा पड़ गया। 6 लोगों की इस सिंडिकेट ने एक लड़की को ब्लैकमेल कर उससे कहा गया था कि वह व्यापारी के खिलाफ रेप का झूठा मामला दर्ज कराये वर्ना हम तुम्हारा अश्लील फोटो वायरल कर देंगे। लड़की इनकी से डरी नहीं और पुलिस-डॉक्टरों की इस गैंग के खिलाफ ही गुना थाने पर एफआईआर कराने पहुंच गयी। पुलिस ने जीरो पर कायमी कर मामला ग्वालियर स्थानांतरित कर दियागया। पुलिस ने आरोपी टीआई सुनील शर्मा, 3 डॉक्टर्स, एक व्यापारी और एक महिला के खिलाफ ग्वालियर के थाना विश्वविद्यालय पर मामला दर्ज किया है। घटना 6 दिसम्बर की है।
क्या है पूरा मामला
गुना के नयापुरा निवासी 26 वर्षीय युवती ने आवेदन के माध्यम से शिकायत की थी कि वह 4 दिसम्बर को उनके पास एक महिला का कॉल आया था, कि उसने एक ऑटोमाबाइल व्यापारी पर झूठा दुष्कर्म की एफआईआर नहीं करा दे वर्ना तुम्हारा अश्लील फोटो वायरल कर बदनाम कर देंगे। इस धमकी से वह डर गयी। 6 दिसम्बर को महिला के बुलाने पर उसके सिटीसेंटर स्थित फ्लैट पर पहुंची। यहां पहले से टीआई सुनील शर्मा, डॉ. बीके सूरी, डॉ. गौरव भटनागर, डॉ. गौरव गुप्ता और कारोबारी गुरूदयाल कुकरेजा बैठे हुए थे। टीआई सुनील शर्मा ने भी मुझे धमकाया कि तू ऑटोमोबाइल व्यवसाई पर दुष्कर्म का झूठी एफआईआर करा दें। इसके लिये डॉ. गौरव गुप्ता, से शारीरिक संबंध बना ले। इससे मेडीकल रिपोर्ट में भी रेप आ जायेगा। जब मना किया तो टीआई ने मोबाइल में मेरे अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
गुना कोतवाली में एफआईआर से ग्वालियर के थाना विश्वविद्यालय में केस ट्रांसफर
युवती ने मामले की शिकायत पहले गुना कोतवाली में की थी और वह वहीं की रहने वाली है और इसके बाद वहां पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद केस डायरी जांच के लिये थाना विश्वविद्यालय पुलिस को भेजी। क्योंकि धमकाने का स्थान सिटीसेंटर का है। गुरूवार की शाम को थाना विश्वविद्यालय में पुलिस ने धमकाने पर धारा 506, 509, 34 आईपीसी की तहत 67, 67ए और 66ई आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। आरोपियों में शामिल महिला का नाम रीना बताया गया है।
पहले भी दर्ज करा चुकी एफआईआर
आरोपियों में एक महिला का भी नाम आया है। उस महिला ने कुछ समय पूर्व ही शहर के एक बड़े व्यापारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। यह मामला काफी चर्चा में रहा था। ऐसे में यह इशारा है कि यह 6 लोगों की गैंग इस तरह की घटनायें पहले भी कर चुकी होंगी। ऐसे में पुरान मामले शहर में फिर से सुर्खियां बन गये हैं।

