राष्ट्रपति ने महाकुंभ के संगम पर लगाई 3 डुबकी, सूर्य को दिया अर्घ्य, लेटे हनुमान जी किये दर्शन, संगम स्टेशन बन्द
प्रयागराज. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को महाकुंभ में स्नान करने के लिये पहुंची। उन्होंने संगम में 3 डुबकी लगाई। भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्थान से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित किये। गंगा पूजन और आरती की। अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेगी। राष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन आनंदीबेन पटेल भी है।
राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर सोमवार की सुबह 9.30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ और यहां राज्यपाल आनंदी बेंन पटेल और सीएम योगिी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। वहां से अरैली घाट पहुंची और फिर वोट से संगम पहुंची और स्नान किया। राष्ट्रपति शाम 4 बजे तक प्रयागराज में रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति है। जिन्होंने महाकुंभ में स्नान किया। इससे पहले 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में स्थान किया था।
देखिए-3 तस्वीरें




महाकुंभ का 29वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। दोपहर 12 बजे तक 83 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने भी परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई। भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। प्रयागराज शहर में जबरदस्त भीड़ है। इसे देखते हुए अरैल घाट से संगम तक बोट बंद की गई है। इसके अलावा, संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ को मैनेज करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया है।


