यूपी के प्रयागराज में गंगा आरती के दौरान कर दी यह बड़ी गलती, ब्राहम्ण हुए नाराज
प्रयागराज. यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीएसपी प्रदेशभर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करके ब्राहम्ण मतदाताओं को रिझाने की कोशिश कर रही है। इसका जिम्मा मायावती ने पार्टी के कद्दावर ब्राहम्ण नेता राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा को सौंपा हैं।
ब्राहम्णों को अपनी करने के लिये प्रयागराज पहुंचे थे मिश्रा
ब्राहम्णों को रिझाने के लिये सतीशचन्द्र मिश्रा सोमवार को समय नगरी प्रयागराज पहुंचे थे। यहां पर सतीशचन्द्र मिश्रा ने शाम को अरैल में गंगा आरती और पूजन में भाग लिया लेकिन ब्राहम्णों को रिझाने के बजाय उन्होंने नाराज कर दिया। दरअसल गंगा आरती और पूजन के दौरान सतीशचन्द्र मिश्रा स्तुति वन्दना के लिये खड़े नहीं हुए है। वह इस दौरान पार्टी नेता नकुल दुबे और राम शिरोमणि शुक्ला के साथ बैठकर चर्चा में मशगूल थे।
नाराजगी जताई तीर्थ पुरोहितों ने
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद संगम के तीर्थ पुरोहितों और ब्राहम्ण वर्ग में नाराजगी है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि सतीशचन्द्र मिश्रा ने गंगा आरती स्तुति के दौरान बैठक सिर्फ समाज का ही नहीं बल्कि मां गंगा का भी अपमान किया है। ऐसा लग रहा है कि सतीशचन्द्र मिश्रा ब्राहम्णों को सम्मान दिलाने नहीं बल्कि स्वयं का सम्मान करवाने के लिये यहां आये थे।

