यूक्रेन से भारतीयों की एयर लिफ्टिंग, आज रात 256 भारतीय छात्र लौटेंगे
नई दिल्ली. रूस ने यूक्रेन के दो प्रांतों को स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है जिसके बाद तनाव बढ़ गया है। यूक्रेन और उसके सीमावर्ती इलाकों में 20 हजार से ज्यादा भारतीय रहते है जिन्हें वापस लाने सरकार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट यूक्रेन रवाना की गई है। यूक्रेन के खार्किव से 256 भारतीय छात्र देश लौटेंगे।
फ्लाइट आज रात 10.15 बजे देश लौट आएगी, एयर इंडिया की फ्लाइट ड्रीमलाइनर बी-787 यूक्रेन भेजी गई है और इसकी क्षमता 200 यात्रियों की है। इसके अलावा 4 अन्य उड़ानें ऑपरेट की जाएंगी। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि कीव से दिल्ली के लिए चार उड़ानें 25 फरवरी, 27 फरवरी और 6 मार्च, 2022 को ऑपरेश होंगी।
रूस ने यूक्रेन के दो प्रांतों को स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है। रूस के इस कदम पर भारत ने चिंता जाहिर की है। यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल में भारत के रिप्रेजेंटेटिव टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि यूक्रेन और उसके सीमावर्ती इलाकों में 20 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं, इनमें स्टूडेंट भी शामिल हैं। तिरुमूर्ति ने कहा कि इन भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता है।

