यात्रियों से भरे स्टीमर की बैटरी में धमाका, शुक्र है जनहानि नहीं हुई, चम्बल नदी में जोखिम भरा सफर
अम्बाह. चम्बल नदी के पिनाहट घाट पर रविवार की दोपहर बड़ी घटना होते-होते टल गयी है। यात्रियों से भरी स्टीमर को स्टार्ट करते समय उसकी बैटरी में जोरदार धमाका हुआ और बैटरी धमाके के साथ फट गयी है। धमका इतना तज था कि घाट पर खड़े यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। गनीमत यह रही है कि धमाका उस समय हुआ जब स्टीमर अभी घाट से निकली ही थी। अगर यही धमाका नदी के बीच होता तो दर्जनों यात्रियों की जान जा सकती थी।
तस्वीरें विस्फोट के बाद की है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट के वक्त भी स्टीमर और घाट पर करीब उतनी ही भीड़ मौजूद थी। कई यात्री बोट पर सवार हो चुके थे। बाकी चढ़ने की तैयारी में थे। विस्फोट के बाद स्टीमर पूरी तरह से बंद हो गयी। नयी बैटरी देर से मिलने के कारण यूपी-एमपी सीमा पर चम्बल नदी का आवागमन लगभग 2 घंटे तक ठप्प रहा है। यात्रियों को दोनों ओर घंटे इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने स्टीमर संचालन में लापरवाही के आरोप लगाये और कहा है कि बिना तकनीकी जांच के जर्जर सिस्टम के भरोसे प्रतिदिन सैकडछ़ों यात्रियों की जान खतरे में डाली जा रही है।
एक हफ्ते में तीसरी चेतावनी, फिर भी सबक नहीं लिया
9 दिसंबर: बैटरी डिस्चार्ज, स्टीमर बंद।
12 दिसंबर: ओवरलोड स्टीमर नदी के बीच फंसी।

