माली में अल कायदा के आतंकियों ने किया 3 भारतीयों का अपहरण
नई दिल्ली. पश्चिम अफ्रीकी देश माली में मंगलवार को हुए आतंकी हमलों के दौरान 3 भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया गया है। भारत सरकार ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए हुए माली सरकार से तत्काल और सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिये सभी आवश्यक कमद उठाने की अपील की है।
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार 1 जुलाई को माली के कायेस स्थित डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में कुछ सशस्त्र हमलावरों ने मिलकर हमला किया और वहां कार्यरत 3 भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया।
अल कायदा से जुड़े संगठन ने ली जिम्मेदारी
इस अपहरण की जिम्मेदारी अल-कायदा से जुड़े संग्रठन जमता नुसरत अल इस्लाम वल मुस्लिमीन (जेएनआईएम) ने माली में हुए अन्य हमलों की जिम्मेदारी ली है। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि माली की राजधानी बमाको स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क में है। अपहरण किये गये भारतीयों के परिवार को भी हर स्थिति से अवगत कराया जा रहा है।

