Newsमप्र छत्तीसगढ़

महिला को सम्मोहित कर ठग ले गये ज्वेलरी, कैश, रूमाल में लिपटी ज्वेलरी निकली कंकड़, नोटों की गड्डी की जगह निकली रद्दी

ग्वालियर. थाना जनकगंज इलाके में ठगों ने मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी एक बुजुर्ग महिला को लालच देकर उसके गहने और नगदी ठग लिये। ठगों ने महिला को रूमाल में लिपटे गहनों की जगह पत्थर और नोटों की गड्डी की जगह कागज की रद्दी थमा दी। एक 14 साल के लड़के और 25 वर्षीय युवक ने पता पूछने के बहाने महिला को रोका। फिर महिला को सम्मोहित कर उसके ज्वेलरी उतरवा ली। ठगों ने ज्वेलरी को एक रूमाल में लपेटकर महिला के थैले में रख दिया और उसे नोटों की एक गड्डी भी दी। महिला को ऑटो में बैठाकर कहा वह आगे मिलेंगे। अपना सामान ले लेंगे। जब ठग आगे नहीं मिले, तो महिला घर पहुंची। शहर के जनकगंज सैया पैलेस रतन कॉलोनी मकान नम्बर 301 निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला लक्ष्मी अग्रवाल पत्नी ओमप्रकाश अग्रवाल गृहिणी है। उसने रूमाल खोलकर देखा तो उसमें चांदी और सोने की अंगूठियों के साथ सोने टॉप्स और चैन गायब थे। गहनों की जगह कंकड़-पत्थर मिले, जबकि नोटों की गड्डी कागज की रद्दी निकली।
क्या है मामला
एक 14 वर्षीय अज्ञात लड़का महिला से धौलपुर जाने का रास्ता पूछा। फिर ठंग ने रूमाल दिखाया रूमाल दिखाते ही महिला अपनी सुध-बुध खो बैठी। महिला जैसे ही रास्ता बता रही थी, तभी एक 25 साल का एक युवक भी वहां पहुंचा और उन्हें अपने साथ थोड़ी दूर आगे चलने को कहने लगा और वह उसकी बातों में आकर उसके साथ चली गई। जीवाजी गंजी की एक गली में महिला मकान के नीचे जाकर बैठ गई, फिर युवक ने उन्हें रूमाल दिखा कर बोला अपनी जेवर उतार कर रूमाल में रख दो। बुजुर्ग ने अपनी चांदी की एक और दो सोने की अंगूठी के साथ ही कानों के टॉप्स सोने की जंजीर सहित रूमाल में रख दिए। इसके बाद युवक ने रूमाल में जेवर बांधे तथा एक नोटों की गद्दी एक थैले में रखे और उसे एक ऑटो रिक्शा में बिठा दिया और कहां की वे आगे चलकर उनसे अपने पैसे ले लेगा।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तलाश रही है पुलिस
ठगी का एहसास होने पर महिला अपने परिजनों के साथ जनकगंज थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। सीएसपी किरण अहिरवार का कहना है कि महिला के साथ एक युवक व बच्चे ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। मामला दर्ज कर दोनों फरार ठगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही ठगों को पकड़ लिया जायेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş