मप्र के राजगढ़ के एक ही परिवार के 8 लोगों सड़क हादसे में मौत
ग्वालियर. टोंक में देर रात सदर थानान्तर्गत नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में ट्रेलर की टक्कर से खाटूश्यामजी से लौट रहे मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को गाड़ी से निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसा नेशनल हाईवे 52 पर पक्का बंधा इलाके में हुआ, तेज रफ्तार ट्रेलर ने खाटूश्यामजी के दर्शन कर एमपी लौट रहे दर्शनार्थियों से भरी फरी फॉर्स्टेन (सवारी) गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारी गाड़ी मजार वाली पुलिया से टकराकर बुरी तरह से पिचक गई और उसमे सवार फंस गए। हादसे में तीन लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। टोंक डीएसपी चंद्रसिंह रावत ने बताया कि फिरहाल ट्रेलर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

