भू माफिया के कब्जे से 40.353 हैक्टर सरकारी भूमि कब्जे से मुक्त
ग्वालियर. शहर से महज 12 किमी दूर सरकारी जमीन पर भू माफियाओं का कब्जा था यहां पर सरकारी जमीन 40.353 हैक्टर में आलू, गेंहू, मटर, लूसन और मूली की फसल लहलहा रही थी। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम विनोद भार्गव, तहसीलदार कुलदीप दुबे, पटवारी राहुल गर्ग, राकेश श्रीवास्तव, अवधेश यादव, अमरसिंह कुशवाह और ज्योति साहू और टीआई पंकज त्यागी की भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम की ओर से मदालखत प्रभारी सुघर सिंह की टीम ने पूरी फसल को मौके पर नष्ट कर दी। मौके पर मौजूद एसडीएम विनोद भार्गव ने बताया कि सरकारी जमीन पर रामवरण सिंह पुत्र गिर्राज सिंह, भीकमसिंह, गिर्राजसिंह पुत्र भोगीराम सरकारी जमीन फसलें उगाकर लाभ कमा रहे थे। सरकारी जमीन में लहलहा रही फसलों को ट्रैक्टर की मदद से नष्ट कर दिया। यह कार्यवाही दोपहर 12 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली।
जिला प्रशासन की भू माफिया की सूची में शिवपुरी लिंक रोड केदारपुर इलाके में रामवरन सिंह गुर्जर, गिर्राज सिंह गुर्जर, और रिंकू गुर्जर सहित अन्य के नाम थे। शिवपुरी लिंक रोड पर केदारपुर इलाके में करीब 200 बीघा से अधिक शासकीय जमीन इन लोगों ने कब्जा कर रखी थी। इनमें से कई लोगों पर अपराधिक मामले भी झांसी रोड थाना और कंपू थाना में दर्ज हैं। इसके बाद लगातार जमीन की निगरानी कराई गई। इसके बाद गुरुवार दोपहर 3 बजे जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस फोर्स ने एक साथ दबिश दी है। एसडीएम विनोद भार्गव के नेतृत्व में अमला केदारपुर पहुंचा। वहां पहुंचे तो शासकीय जमीन पर गेहूं, सरसों की फसल के साथ ही लहसुन और मूली की फसल लहराती मिली है। इससे जेसीबी से लहसुन और मूली की खेती रौंद दी।
गेहूं, सरसों की फसल नहीं बिगाड़ सके
प्रशासन ने जब गेहूं और सरसों की फसल को नष्ट करने के लिए खेतों में जेसीबी उतारी तो उसके पहिए फिसलने लगे, क्योंकि एक दिन पहले ही खेत में पानी डाला गया था। इस कारण इस फसल को नष्ट न करते हुए प्रशासन ने अपनी निगरानी में लिया है।
इनक था कब्जा
100 करोड की 200 बीघा जमीन पर केदारपुर निवासी रिंकू सिंह, उसके भाई मोहर सिंह, लाखन सिंह, राजू गुर्जर , रामवरन, गिर्राज गुर्जर, लेखराज का कब्जा था। हंगामा न हो इसलिए यहां काफी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात था।

