Newsमप्र छत्तीसगढ़

भारी बर्फबारी के बीच जन्नत जैसा नजारा पहाड़ों पर, हिल स्टेशन के सभी होटलफुल, सड़कों पर लगा लम्बा जाम

नई दिल्ली. उत्तर भारत के इलाके में बर्फवारी प्रचंड है। ठंड लगातार बढ़ती जा रही है।इस बार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखं डमें दिसम्बर और जनवरी का आधा माह निकलने के बावजूद भी बहुत कम बर्फबारी हुई है। लेकिन अब जब जनवरी बिदा लेने वाली है। तीनों राज्यों में जमकर बर्फ गिर रही है।
इस बर्फवारी के कारण से बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ी राज्यों का रूख कर रहे हैं। हालात ऐसे है कि कई हिल स्टेशन हाउसफुल हो चुके है। पहाड़ी रास्तों पर लम्बा जाम लगा हुआ है। होटलों में बुकिंग मिलना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद पहाड़ों पर सैलानियों की बाढ़ सी आ गयी है। वहीं, दूसरी तरफ बर्फबारी का प्रभाव मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। जहां ठंड और ठिठुरन और बढ़ गयी है।
जम्मू-कश्मीर: बर्फ से ढका धरती का स्वर्ग
अमेरिका में ‘बर्फीला तूफान’… 1 लाख लोगों के घरों की बिजली गुल, देखें तस्वीरें
कश्मीर को यूं ही धरती का स्वर्ग नहीं कहा जाता. खासकर बर्फबारी के बाद जब पहाड़ों और पेड़ों को बर्फ अपने आगोश में ले लेती है, तो इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।  राजौरी में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. जो सैलानी वहां पहुंच पाए हैं, वे इस नजारे को अपनी आंखों में हमेशा के लिए कैद करना चाहते हैं।  हालांकि, कई सैलानी ऐसे भी हैं जो रास्तों में फंसे हुए हैं।  ट्रैफिक जाम के कारण गाड़ियों में बैठे-बैठे लोग परेशान नजर आ रहे हैं। कुछ जगहों पर गाड़ियां बर्फ में फिसल गईं और सैलानियों को धक्का लगाकर आगे बढ़ाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet