भारत में बाढ़ से तबाही और वर्षा, यूरोप में हीट वेव और स्पेन के जंगल में लगी आग
नई दिल्ली. दुनिया भर में प्रकृति अपना भयावह रूप दिखा रही है। एक ओर भारत में लोग बाढ़ से परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर स्पेन और जर्मनी में लगी भीषण आग झुलसा देने वाली गर्मी को और बढ़ा रही है। इधर यूरोप में पहले सी ही गर्मी कहर बरपा रही है।
स्पेन और जर्मनी के जंगलों में भी आग लग गयी है। इस कारण से भी इन जगहों पर तापमान बढ़ता जा रहा है। स्पेन में जंगल की आग से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। जंगल में लगी आग तेजी से फैल रही है। इन कारणों से भी यूपरोप में तापमान में उछाल आया है। जंगल में लगी भयानक आग और धुऐं के बवंडर की तस्वीर डराने वाली है।

