Newsमप्र छत्तीसगढ़

भाजपा नेता गिरफ्तार थार से कुचलवाकर हत्या कराने वाला, पीडि़त परिवार से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह परिवार से पहुंचे

गुना. फतेहगढ़ इलाके के गणेशपुरा में थार से कुचलवाकर युवक की हत्या के आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुना पुलिस ने उसे फतेहगढ़ के पास देशी शराब की दुकान के पास से गिरफ्तार किया है। उधर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी पीडि़त परिवार से मिलने के लिये पहुंचे।
क्या है मामला
मामला बमोरी विधानसभा के फतेहगढ़ इलाके के गणेशपुरा गांव का है। घटना रविवार दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। रामस्वरूप नागर (40), उनकी पत्नी विनोद बाई नागर (38), राजेंद्र नागर (50), तनीषा नागर (17) और कृष्णा नागर (17) खेत की ओर जा रहे थे। तनीषा थोड़ी दूरी पर चल रही थी। इसी दौरान गांव के ही महेंद्र, जितेंद्र, कन्हैयालाल, लोकेश, नवीन सहित करीब 10-15 लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। बताया गया कि पहले से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर इन सभी आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार हमला इतना तेज था कि परिवार के सदस्यों को बचने का मौका ही नहीं मिला।रामस्वरूप को लाठी-डंडों से पीटने के बाद जब वह जमीन पर गिर गया, तब आरोपियों ने थार वाहन उसके ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उसके दोनों हाथ-पैर टूट गए। वहीं इस दौरान जब घर की महिलाएं और दो नाबालिग किशोरियां बीच-बचाव के लिए आगे आईं, तो उनके साथ भी जमकर मारपीट की गई।
युवतियों के कपड़े फाड़े
परिवार का आरोप है कि दबंगों ने उत्तेजना और बदले की भावना में किशोरियों के कपड़े तक फाड़ दिये। जिससे वह शर्मनाक हालत में अस्पताल पहुंची थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 8 बजे रामस्वरूप नागर की मौत हो गयी। पुलिस ने इस मामल7े में 14 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मंगलवार को पीडि़त परिवार से मिलने प्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युमनसिंह तोमर, संभागायुक्त मनोज खत्री और अरविंद सक्सेना मिलने के लिये पहुंचे थे। ऊर्जामंत्री ने आश्वासन दिया है कि पूरी सरकार पीडि़त परिवार के साथ खड़ी है। आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। पीडि़त परिवार को 4 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की। वहीं शाम को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राधौगढ़ विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयवर्द्धन सिंह, बमोरी विधायक ऋषि अग्रेवाल भी पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने एक आरोपी हुकुम सिंह नागर को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं 2 और आरोपियों जितेन्द्र और लोकेश नागर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना में उपयोग की गयी धार गाड़ी को भी पुलिस ने राजस्थान से बरामद कर लिया था। देर शाम को पुलिस ने मुख्य आरोपी मुख्य आरोपी महेन्द नागर को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे फतेहगढ़ के पास से शराब की दुकान के पास से पकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet