Uncategorized

ब्लात्कारी डिप्टी कलेक्टर अपने कार्यालय से फरार

भोपाल. ब्लात्कार के आरोपी भोपाल के डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते ने 30 नवम्बर तक छुट्टी का आवेदन दिया है और इसके बाद वह ऑफिस आयेंगे या नहीं । इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने आगे छुट्टी का आवेदन भी नहीं दिया है। दूसरी तरफ उनका चैम्बर रोज खुलता है पर कुर्सी खाली रहती है।
डिप्टी कलेक्टर सोरते के खिलाफ राजगढ़ जिले के पचोर थाने में 14 नवम्बर को रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। एक महिला ने 25 अक्टूबर को सोरते के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। 19 दिन के बाद भी केस दर्ज नहीं होने पर 14 नवम्बर को पीडि़त ने पोर्टल पर एफआईआर दर्ज कराई थी।
किसी का कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे
केस दर्ज होने से पहले से ही सोरते ऑफिस नहीं आ रहे हैं। न ही किसी का मोबाइल रिसीव कर रहे हैं। इसी बीच उनका छुट्‌टी का आवेदन आ चुका है। जॉइंट कलेक्टर इकबाल मोहम्मद ने बताया- डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते का छुट्‌टी का आवेदन 30 नवंबर तक है। आगे की छुट्‌टी के लिए फिलहाल कोई आवेदन नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *