Newsमप्र छत्तीसगढ़

बस कंडक्टर ने महिला को पीटा और गालियां दी

शिवपुरी. कंडक्टर ने महिला यात्री कोबस से सड़क पर फेंक दिया। उससे मारपीट करते हुए गांलियां दी। पास ही खड़ा मासूम, मां को छोड़ने के लिये कहता राहा। लेकिन कंडक्टर नहीं रूका। महिला का कसूर केवल इतना ही कि वह ज्यादा किराया वसूलने का विरोध कर रही थी। मामला करैरा थाना इलाके के सुनारी गांव में सोमवार की दोपहर लगभग 3 बजे का हें घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वायरल वीडियो के आधापर पर पुलिस ने आरोपी कंडक्टर महेन्द्र निवासी नूनाहारी को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बदसलूकी वीडियो में दिखाई दी
वीडियो में दिखाई दे रहा था कि बस नम्बर एमपी07 पी2072 खड़ी है। कंडक्टर एक महिला से बदसलूकी कर रहा है। वह महिला का हाथ पकड़कर जमीन पर गिरा देता है। उसे लगातार गालियां देता है। लगभग 9 वर्षीय बच्चा पास खड़ा रो रहा है। वह मां को छोड़ने की गुहार लगा रहा है कि बस के कुछ अन्य यात्री यह सब देख रहे हैं लेकिन किसी ने महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया।

देखिए, 3 तस्वीरें…

महिला का हाथ पकड़कर कंडक्टर उसे नीचे गिरा देता है।
कंडक्टर ने महिला को गालियां भी दीं।
कंडक्टर ने महिला को गालियां भी दीं।
कंडक्टर ने महिला का सामान भी जमीन पर फेंक दिया।
कंडक्टर ने महिला का सामान भी जमीन पर फेंक दिया।
बस में कुछ यात्री लटककर सफर कर रहे थे। कुछ छत पर भी बैठे थे।
बस में कुछ यात्री लटककर सफर कर रहे थे। कुछ छत पर भी बैठे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş