बंगाल के चुनाव के लिए मप्र के 4 बीजेपी दिग्गजों को स्टार प्रचारक बनाया गया
भोपाल. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच बीजेपी ने पहले चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 40 नामों को जगह मिली है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश भाजपा के चार दिग्गज नेताओं को भी जगह दी गई है। इनमें पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जैसे दिग्गजों का नाम है।
बीजेपी ने बंगाल चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है उसमें मध्य प्रदेश के जिन 4 नेताओं को जगह दी गई है उसके पीछे बीजेपी का खास रणनीति हो सकती है। बता दें कि मध्य प्रदेश के इन 4 दिग्गजों को स्टार प्रचारक बनाकर बंगाल फतह अभियान में शमिल किया गया है।
मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कद पार्टी में बढ़ा और संगठन में उनकी काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है। नरोत्तम मिश्रा बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेहद करीबी भी माने जाते है यही वजह है कि पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्य में पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है, उन्हें 48 विधानसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है इसके अलावा मध्य प्रदेश के सियासत में कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा में अच्छी ट्यूनिंग मानी जाती है।
