प्रेमी के साथ संबंध बनाते देखा पत्नी को, तो दोनों ने मिलकर कर दी पति की हत्या

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पत्नी, प्रेमी के साथ संबंध बनाते पकड़ी गयी तो प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला। पहले लाठी-डंडे और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर लाश को 4 बार अलग-अलग ठिकानों पर लाश को ठिकाने लगा दिया। पत्नी लाइव मर्डर देखकर बेहोश हो गयी थी, घटना गरियाबंद के शोभा थाना इलाके की है।
ढोल सराई गांव निवासी रोहित मरकाम 33, की शादी लगभग साल भर पहले पेंड्रा निवासी समारी बाई 23, के साथ हुई थी। समारी घर की इकलौती बेटी है। उसके पिता नहीं थे इस वजह रोहित सास की देखभाल करने के लिये अपने ससुराल में घर जमाई बनकर रहता था।

पति आंध्रप्रदेश काम करने गया-ससुर से बोली
इस दौरान अगस्त माह में नवाखाई में जब रोहित घर नहीं पहुंचा तो पिता पुनीत राम उसके ससुराल पहुंच गये। वहां उन्होंने बेटे के बारे मेंबहू से पूछा तो उसने बताया कि रोहित कमाने की बात कहकर लगभग एक महीने पहले आंध्रप्रदेश गया था, लेकिन अभी तक नहीं लौटा है। बहू की बात सुनकर रोहित के पिता को यकीन नहीं हुआ। जब काफी कोशिशों के बाद बेटे का पता नहीं चला तो उन्होंने गांव वालों से रायशुमारी कर 2 दिन पहले थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने रोहित की जांच शुरू की और पत्नी समारी और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
दोगुने उम्र के शख्स के प्यार में पड़ी थी महिला
इसके बाद समारी बाई ने प्रकाश के साथ मिलकर रोहित को मारने की साजिश रची। दोनों ने मिलकर 15 जुलाई को रोहित की हत्या कर दी। रोहित के सिर, चेहरे और शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। महिला अपने से दोगुने उम्र के आशिक से प्यार में पड़ी गई थी।
प्यार के बीच में रोड़ा बन रहा था पति
पुलिस का कहना है कि पहले तो समारी बाई गोलमोल जवाब देती रही। संदेह होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछा तो समारी बाई ने बताया कि, उसका ध्रुवागुड़ी निवासी प्रकाश कश्यप से प्रेम संबंध है। रोहित ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद वह हमारे प्यार में रोड़ा बन रहा था।
महिला और प्रेमी गिरफ्तार
मैनपुर SDOP बाजी लाल सिंह ने बताया कि मैनपुर तहसीलदार रमाकांत केवर्त और बीएमओ गजेंद्र नेगी की मौजूदगी में कब्र खोदकर लाश निकाली गई है। महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

