Newsराज्य

पुलिस आरक्षक की मां के हाथ कंगन उतरवा कर भागे, मंदिर से लौटते वक्त पीतल के कंगन सोने के समझ कर भागे, सिर में मारा पत्थर

ग्वालियर. बुधवार की सुबह मंदिर से लौट रही एक बुजुर्ग महिला से लूटपाट की घटना सामने आयी है। बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट कर उनके हाथों में पीतल के कंगन सोने के समझ कर लूट कर घटनास्थल से फरार हो गये। महिला ईओडब्ल्यू में आरक्षक राजवीर सिंह भदौरिया की मां है।
क्या है मामला
घटना कम्पू थाना क्षेत्र के आमखो पहाड़िया स्थित भूरी माता मंदिर के पास सुबह करीब 9:30 बजे हुई। 81 वर्षीय शांति देवी भदौरिया, जो शिवाजी नगर टंकी रोड की निवासी हैं, मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थीं। तभी झाड़ियों के पास खड़े तीन से चार बदमाशों ने उन्हें रोका और झाड़ियों में खींच लिया। जब बुजुर्ग महिला ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और उनके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद, उन्होंने महिला के हाथों में पहने पीतल के कंगन सोने के समझकर लूट लिए और मौके से फरार हो गए। हमले में शांति देवी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल होने के बावजूद, वह किसी तरह झाड़ियों से बाहर निकलीं और मदद के लिए गुहार लगाई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी।
खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महला को उपचार के लिये ट्रॉसा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस को घटना की खबर दी गयी। जिसके बाद पुलिस बल घटनास्ािल पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दज्र कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तलाशे जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pashagaming perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş