पति को इंजेक्शन दो मामा, लेकिन नहीं मिले मामा, सुनना तो दूर सीएम शिवराज ने देखा भी नहीं
इन्दौर. मप्र में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही, लेकिन राज्य सरकार अब भी सख्त रवैया अपनाये हुए हैं। इसी सिलसिले में सीएम शिवराजसिंह चौहान गुरूवार को इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने जिला प्रशासन से कोविड मैनेजमेंट को लेकर चर्चा की। इसी बीच एक महिला अपनी समस्या लेकर उनसे मिलने के लिये पहुंची। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के चलते महिला को निराश होकर लौटना पड़ा।
घंटों के इंतजार के बाद भी नहीं मिले मामा
इन्दौर की पद्मा जैन के पति ब्लैक फंगस से संघर्ष कर रहे हैं। इलाज के लिये 5 इंजेक्शन की आवश्यकता है। लेकिन शहर में इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में नहीं है। इंजेक्शन की मात्रा बढ़ाने की गुहार लगाने पहुंची महिला अपने 2 बच्चों के साथ सीएम से मिलने के लिये पहुंची। घंटो इंतजार करने के बाद भी महिला को पुलिस की बेरूखी का सामना करना पड़ा, निर्दयी मामा ने महिला से मुलाकात नहीं और वह निराश होकर लौट गयी।

