Latestराज्यराष्ट्रीय

पंजाब की राजनीति में किसानों की सीधी एंट्री, 25 संगठनों ने संयुक्त समाज मोर्चा बनाया, सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, राजेवाल होंगे CM का चेहरा

पंजाब. विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले पंजाब की सियासत में किसानों ने बड़ा धमाका किया है। दिल्ली बॉर्डर पर कामयाब आंदोलन कर लौटे किसान संगठनों ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। राज्य के 32 में से 25 किसान संगठन अब राजनीति में सीधे शामिल होंगे। इसके लिए संयुक्त समाज मोर्चा बनाया गया है। उनकी ओर से बीकेयू राजेवाल के नेता बलबीर सिंह राजेवाल मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। इससे पहले चंडीगढ़ में मीटिंग हुई इसके बाद किसानों ने यह घोषणा की।

22 संगठनों ने फैसला लिया 3 संगठन और हमारे साथ जुड़ जाएंगे
किसान नेता हरमीत कादियां ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा अलग-अलग सोच वाले लोगों से बना था। पंजाब लौटने पर स्वागत हुआ और लोगों की हमसे उम्मीदें बढ़ गई है। हम पर दबाव था कि अगर आप दिल्ली मोर्चा जीत सकते हो तो पंजाब को भी सुधार सकते हो। जनता की आवाज सुनते हुए नया संयुक्त मोर्चा शुरू कर रहे हैं। 22 संगठनों ने फैसला लिया है। 3 संगठन और हमारे साथ जल्द जुड़ जाएंगे। किसान नेता बलबीर राजेवाल ने कहा कि पंजाब की हालत देखकर लोगों का दबाव है। लोग फोन कर रहे हैं कि चुनाव लड़ने का फैसला करो। यह मोर्चा सभी सीटों पर लड़ेगा। पंजाब के हितैषियों से बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि हम पंजाब के गंदे सिस्टम को सुधारेंगे।

खन्ना से चुनाव लड़ सकते हैं राजेवाल
पंजाब के दिग्गज किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल के आम आदमी पार्टी की टिकट पर खन्ना से चुनाव लड़ने की संभावना है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पार्टी ने अब तक सीएम चेहरे की घोषणा नहीं की है। खन्ना में राजेवाल के नए सीएम के पोस्टर तक लग चुके हैं। हालांकि, वे चुनाव लड़ने की बात से इनकार कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş