Latestराज्यराष्ट्रीय

नवंबर से तीन माह तक कलेक्टरों के नहीं होंगे तबादले, जल्द होगा प्रशासनिक फेरबदल

भोपाल. प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग नवंबर से मतदाता सूची तैयार करने का कार्य प्रारंभ करेगा। इसकी शुरुआत के साथ ही कलेक्टरों के स्थानांतरण प्रतिबंधित हो जाएंगे। पांच जनवरी 2023 को जब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, उसके बाद सरकार तबादले कर सकेगी। उधर, सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय से लेकर मैदानी स्तर तक आइएएस, आइपीएस, राज्य प्रशासनिक और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण करने की तैयारी कर ली है।

विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। 4 नवंबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होगा। इसके बाद नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। 5 जनवरी 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इस अवधि में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य प्रभावित न हो, इसलिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के तबादले नहीं होंगे। इस पर प्रतिबंध लग जाएगा।

इसके साथ ही रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बूथ लेवल आफिसर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी स्थानांतरित नहीं होंगे। उधर, सरकार ने मंत्रालय से लेकर मैदानी स्तर तक नए सिरे से प्रशासनिक जमावट करने की तैयारी कर ली है। कलेक्टर, कमिश्नर, आइजी, पुलिस अधीक्षक से लेकर राज्य प्रशासनिक व पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले प्रस्तावित हैं। सामान्य प्रशासन और गृह विभाग ने प्रारंभिक तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंक और पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना की चर्चा के बाद सूची जारी की जाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming