नकली रेत का पुराना बना हुआ डम्प, 1300 घनमीटर की रेत पाई गई
ग्वालियर। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अवैध रेत उत्खनन रोकने के अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ग्रामीण जयराज कुबेर एवं एसडीओपी भितरवार अभिनव बारंगे तथा एसडीएम घाटीगांव के मार्गदर्शन में तहसीलदार घाटीगांव, राजस्व निरीक्षक, पटवारी तथा खनिज निरीक्षक क्षेत्रीय कार्यालय उड़नदस्ता की टीम के साथ 13 फरवरी को थाना प्रभारी करहिया सुरेन्द्र सिंह कुशवाह व थाना प्रभारी भितरवार केपी सिंह यादव, थाना प्रभारी बेलगढ़ा राधेश्याम शर्मा, आरोन थाना प्रभारी दिलीप समाधिया, थाना प्रभारी चीनोर दीपक गौतम, थाना प्रभारी पनिहार प्रवीण शर्मा ने पुलिस लाईन के बल सहित ग्राम नकली रेत का पुराना बना हुआ डम्प जिसमें लगभग 1300 घनमीटर की रेत पाई गई ।
जिसको जेसीबी से मिट्टी में मिलाकर नष्ट किया गया तथा पूर्व में कार्यशील रहे बंद स्ट्रक्चर जिनकी संख्या 7 है को भी जेसीबी मशीन की सहायता से नष्ट किया गया। नकली रेत के पुराने डम्प व स्ट्रक्चर को नष्ट करने में राजस्व, खनिज व पुलिस की सयुक्त कार्यवाही रही है ।

