Latestराज्यराष्ट्रीय

द कश्मीर फाइल्स के निर्माता का ग्वालियर में बीता बचपन

ग्वालियर. द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री के बारे में जानने के लिए लोग गूगल सर्च कर रहे हैं। उनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। लेकिन कम लोग ही जानते होंगे द काश्मीर फिल्म निर्माता का जन्म ग्वालियर की जवाहर कालोनी में हुआ था। वह यहीं पर पले, बढ़े और खेले कूदे हैं।

विवेक के बचपन के साथी व मित्र आइएमए के पूर्व जिला अध्यक्ष डा व बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ मुकुल तिवारी बताते हैं कि वह कंपू पर लद्दाराम के अखाड़े में रहते थे। उनके व विवेक के पिता गहरे दोस्त थे इसलिए दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आना जाना था। विवेक का घर भी चंद कदमों की दूरी पर जवाहर कालोनी में था। वे किराए के घर में रहते थे। जवाहर कालोनी में डा शिंगवेकर के घर के बगल से अब जो पार्क है, तब मैदान हुआ करता था। वहां पर हम सभी भाई बहन और विवेक व उसकी छोटी बहन मुनिया के साथ खेलाकूदा करते थे। विवेक के पिता डा प्रभूराम अग्निहोत्री, महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष थे। 1971 में डा प्रभूराम अग्निहोत्री डायरेक्टर आफ हिन्दी ग्रंथ अकादमी बनकर भोपाल पहुंच गए। इसके बाद उन्हें भोपाल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बना दिया गया। 1974 में मेरा पूरा परिवार विवेक के परिवार से मिलने के लिए भोपाल 74 बंगले स्थित घर पर गया था तब विवेक से मुलाकात हुई थी। इसके बाद 1980 में विवेक के घर फिर जाना हुआ। उस वक्त पता चला कि विवेक मुंबई में रहता है और एड फिल्म बनाने का काम करने लगा है। उसने दिल्ली से मास्क कम्युनिकेशन एंड एडवरटाइजमेंट का कोर्स किया है, उस वक्त घर पर विवेक की बहन मुनिया व पिता प्रभूराम जी मिले थे। पता चला था कि विवेक की माता जी का देहांत हो चुका है और पिता सेवानिवृत हो चुके हैं। विवेक के पिता ने अरेरा कालोनी में सेवानिवृत होने के बाद घर बना लिया था। विवेक के पिता उत्तर प्रदेश के धनोरा गांव के रहने वाले कानकुब्ज ब्राम्हण थे। उन्होंने ग्वालियर में रहकर पढ़ाई की और यहीं पर उन्हें एमएलबी कालेज में नौकरी मिल गई थी। 1990 में पता चला कि विवेक का विवाह टीवी कलाकार पल्लवी जोशी से हो गया है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet