दो दिवसीय 14-15 सितम्बर को एमपी गायनिक ऑनकॉन कॉफ्रेंस में शामिल होने देशभर से आयेंगे चिकित्सक-डॉ. अचला सहाय शर्मा
ग्वालियर. भारत में जागरूकता के साथ कैंसर से मुक्ति ओर पहल करते हुए एमपी गायनिक ऑनकॉन-24, मध्यप्रदेश स्टेट चेप्टर ऑफ एसोसियेशन ऑफ गायनिक ऑन्कोलॉजिस्ट आफ इंडिया राज्य स्तर की 2 दिवसीय 14-15 सितम्बर कॉफ्रेंस का ग्वालियर ऑब्सट्रेटिक एवं गायनिको लॉजिकल सोसायटी, कैंसर चिकित्सालय ग्वालियर एवं सिम्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। इस कॉफ्रेंस में 350 से अधिक चिकित्सक दस्तक देंगे और इसमें 100 से अधिक पीजी छात्र एवं छात्रायें अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। इस कॉफ्रेंस का उद्घाटन शनिवार 14 सितम्बर की शाम 7.30 बजे शीतला सहाय ऑडिटोरियम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य अतिथ्यि में होगी इसकी अध्यक्षता सांसद भारतसिंह कुशवाह विशेष अतिथि फोगजी की जनरल सेक्रेटरी डॉ. माधुरी पटेल होगी। एमपी गायनिक ऑनकॉन 24 सम्मेलन का समापन समारोह रविवार 15 सितम्बर की शाम 4 बजे आयोजित किया गया है। समापन समारोह में उत्कृष्ट शोध पत्र एवं िक्वज के विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी आयोजित पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कॉफ्रेंस की आयोजन सचिव डॉ. अचला सहाय ने दी। इस मौके पर डॉ. बीआर श्रीवास्तव, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. रोजा ओल्याई, डॉ. एसबीएल श्रीवास्तव, डॉ. गुंजन श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।
जाने-माने चिकित्सक व्याख्यान देंगे
आपको बता दें कि ‘‘गायनिकोलॉजिकल कैंसर प्रिवेशन टू एलिमिनेशन’’ भारत को कैंसर से मुक्ति दिलाने की दिशा में देश के जाने -माने चिकित्सक व्याख्यान देंगे जिससे आने वाली डॉक्टरों की पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल से डॉ. अमिता माहेश्वरी, गुरूग्राम फोर्टिस डॉ. रमा जोशी, उड़ीसा कटक डॉ. एसके गिरी, डॉ. भाग्यलक्ष्मी नायक, कोलकाता के चितरंजन कैंसर हॉस्पिटल डॉ. रानाजित मंडल, हैदराबाद डॉ. राजा गोपालन, राजीव गांधी कैंसर चिकित्सालय डॉ. वंदना जैन, भोपाल एम्स डॉ. अजय हलधर, नई दिल्ली मैक्स अस्पताल डॉ. कनिका मोदी, डॉ. अर्पणा धर एवं डॉ. हिबा सिद्दकी, चैन्नई डॉ. संपत कुमारी, मुंबई डॉ. नोजर शेखर, डॉ. प्रिया गणेशकुमार, भोपाल डॉ. रचना दुबे, डॉ. अराधना गुप्ता एवं डॉ. रेखा वाधवानी, इंदौर डॉ. नीलेश दलाल एवं डॉ. अनुपमा दवे के अलावा प्रदेश प्रमुख गायनिक कैंसर विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे।
12 महाविद्यालय के छात्र क्विज में होंगे शामिल
कॉफ्रेंस में 100 से अधिक पीजी छात्र एवं छात्रायें शोध पत्र पढेंगे इसके बाद महिलाओं के विभिन्न कैंसर के विषय से संबंधित बृहद क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी है। जिसमें राज्य के 12 चिकित्सा महाविद्यालय से आये पीजी स्टूडेंट्स भाग लेंगे। अव्वल आने पर उन्हे पुरूस्कृत किया जायेगा।
कैंसर को परास्त करने मरीजों का होगा सम्मान
डॉ. गुंजन श्रीवास्तव ने बताया कि कैंसर रोग को परास्त करने वाले विजयी मरीजों के सम्मान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें यह सभी मरीज अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।

