दिल्ली-एनसीआर में धुंध में गायब सड़कें, स्मॉग और फॉग से बिजिबिलिटी हो गयी जीरो
नई दिल्ली. उत्तरभारत में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। इस दौरान मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी 2 दिन भी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तरप्रदेश, उत्तर पूर्वी मध्यप्रदेश में घने कोहरे की संभावना है। वहीं, नई दिल्ली-एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में घने कोहरे और कम हवाओं की वजह से आसमान में धुंध की मोटी चादर छाई हुई है। जिससे विजिबिलिटी जीरो हो गयी है। जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चल रहे है। सीपीसीबी के मुताबिक, शहर के कई प्रमुख इलाकों के वायु गुणवत्ता सूचकांक सीवियर श्रेणी में पहुंच गया है जो स्वास्थ्य के लिये गंभीर खतरा पैदा कर रहा है।
सीपीसीबी के मुताबिक बराख्म्बा रोड पर एक्यूआई 474 दर्ज किया गया है। जो ’’सीवियर‘‘ श्रेणी में आता है। यहां स्मॉग इतना घना है कि दृश्यता बेहद कम हो गयी है। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह पंडित पंत मार्ग पर एक्यूआई 417 रहा है जबकि सरदार पटेल मार्ग पर यह 483 तक पहुंच गया है और दोनों ही सीवियर स्तर है। इन इलाके से आई तस्वीरों के स्मॉग की मोटी परत साफ दिखाई दे रही है। जिसमें इमारतें और वाहन धुंध में गायब हो गया है।

