दिन दहाडे सराफा व्यापारी पर कट्टा अड़ाकर की लूट, 10 मिनट में हुई लूट, बदमाश बोले यह माया गैंग है
भिण्ड. एक सराफा दुकान में 3 हथियारबंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने दुकान के अन्दर घुसकर 2 फायर किये और फिर व्यापारी के मुंह में कट्टे की नाल ठूस दी और व्यापारी से कहा कि पुलिस से कह देना कि मुंबई में बहुत लूट की है। यह माया गैंग है और बदमाश 10 मिनट में सोना और नगद कैश लूट कर मौके से फरार हो गये। घटना शनिवार की शाम लगभग 7 बजे की है। 3 बदमाश पुराना सराफा बाजार स्थित आनंद ज्वेलर्स पर पहुंचे थे। कितने की लूट की गयी यह अभी खुलासा नहीं हो पाया है ओरापी बाइक से फरार हो गये है।
शाम को पूजन कर रहे थे आनंद सोनी
शाम के समय आनंद ज्वेलर्स के संचालक आनंद सोनी पूजा करने की तैयारी में थे। वह लक्ष्मीजी की प्रतिमा पर अगरबत्ती लगा रहे थे। इस बीच आये 3 बदमाशों ने 2 हवाई फायर किये एक गोली दुकान के शटर में जाकर लगी। 2 बदमाशों ने व्यापारी और उसके साथी पर कट्टा अड़ा दिया और तीसरे बदमाश ने दुकान में रखे लॉकर से माल समेट लियां ।
विरोध में दुकानें बंद
लूट होने के बाद आसपास के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बन्द कर ली है। व्यापारी की तबियत खराब हो गयी है। परिजन उन्हें घर ले गये। पुलिस को इसकी खबर दी और इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस और देहात पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसपी आसित यादव सहित अन्य अधिकारी भी वहां पर पहुंचे। दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर जब्त कर ली गयी है।बदमाश बजरिया की तरफ भागे और पुलिस उनकी तलाश में जुट गयी है।

