Uncategorized

दवा लेने बुजुर्ग की क्लीनिक के बाहर हार्टअटैक से मौत

ग्वालियर एक डॉक्टर की क्लीनिक पर दवा लेने गये बुजुर्ग की हार्टअटैक से मौत हो गयी है। बुजुर्ग का नाम मुनीर बेग है, जो बाबन पायेगा के निवासी थे, बीमार होने पर नयी सड़क के नजदीक शांतिनगर स्थित डॉक्टर की क्लीनिक पर दवा लेने गये थे। क्लीनिक बन्द होने की वजह से वह बाहर पटिया पर बैठ कर इंतजार कर रहे थे। तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बुजुर्ग सीने पर हाथ रखकर पहले आधा झुकते है और फिर पूरी गिर जाते हैं। कुछ सेकेण्ड त कवह एक हाथ के सहारे टिके रहे। लेकिन फिर वहीं पत्थर पर लेट गये। कुछ देर तक उनके हाथ-पैर हिलते दिखाई दिये। लेकिन फिर वह बिल्कुल शांत हो गयां उन्हें इस तरह गिरता देख आसपास के लोग तत्काल वहां इकट्ठा हो गये और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गयगा। यह घटना नयी सड़क इलाके की है। यह पहला मामला नहीं है। जबकिसी को बैठे-बैठे हार्टअटैल आया हो। इससे पहले भी इस तरह की मामले सामने आ गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *