दतिया कलेक्टर और परिवार के अन्य पांच सदस्य कोरोना संक्रमित
दतिया. कलेक्टर संजय कुमार और उनके परिवार के 4 अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित निकले है। कलेक्टर की बेटी हाल ही में दिल्ली से वापस लौटी थी। वह रविवार को संक्रमित मिली थी जिसके बाद कलेक्टर व परिवार के सदस्यों की जांच कराई गई।
सोमवार को आई रिपोर्ट में वह, उनकी पत्नी, भाई व दो बहनाई संक्रमित निकले है। इस तरह अब तक दतिया जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 तक पहुंच गई है। बेटी के संक्रमित निकलने के बाद से ही कलेक्टर ने सतर्कता बरतते हुए ऑफिस की बैठकें भी गूगल मीट के जरिए अपने निवास से ही ली। वहीं पिछले सप्ताह सेवढ़ा में अफ्रीका से आई महिला की दूसरी कोरोना जांच भी पॉजीटिव आई है। वैरिएंट जांच के लिए सैंपल दिल्ली लैब भेजा गया है।

