Latestराज्यराष्ट्रीय

थाटीपुर में 55 वर्षीय महिला की हत्या, वरिष्ठ पुलिस अफसर पहुंचे मौके पर

ग्वालियर. थाटीपुर थाना क्षेत्र के तहत 60 फुटा रोड भीमनगर की डीपी के पास सोमवार सुबह एक महिला का शव मिला। मृतका की उम्र 55 साल बताई जा रही है। मृतका के चेहरे कुचला गया है और उसके हाथ भी बंधे हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाने की पुलिस तो मौके पर पहुंच गई साथ ही एसएसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतका की पहचान हो चुकी है और अब पुलिस हत्या के कारणों व आरोपितों की तलाश के लिए सुराग तलास रही है।

क्या है पूरा मामला
घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार सुबह पुलिस को थाटीपुर के लोगों ने सूचना दी कि 60 फुटा रोड डीपी के पास गली में एक महिला की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। महिला के चेहरे को धारदार हथियार से कुचला गया था और उसके हाथ भी बंधे हुए हैं। हालांकि पुलिस को महिला की शिनाख्त कराने में सफलता मिल गई। महिला चतुरोबाई उर्फ इमरती देवी उर्फ सावित्री शाक्य उम्र 55 साल है। महिला के तीन बेटे नरेश, पप्पू व मुकेश शाक्य है और दो बेटियां भी है। महिला के तीनाें बेटे टेंपो चलाते हैं उसकी एक बेटी घर के पास ही रहती है। महिला किराए के मकान में अपने बेटों के साथ रहती है।

शव को देखकर मोहल्ले में सनसनी फैली
जैसे ही लोगाें ने महिला के शव को देखा वैसे ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। लोग आपस में हत्या की वजह के बारे में बात कर रहे थे। महिला रविवार दोपहर 1 बजे से घर से लापता थी। सूचना मिलने पर उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet pashagaming betsat betsat