Latestराज्य

डीबी सिटी के पास सड़क किनारे कार पार्क कर टी-20 विश्व कप मैच पर सट्टा ले रहे तीन बुकीज को पुलिस ने पकड़ा

ग्वालियर. सचिन तेंदुलकर मार्ग पर डीबी सिटी के पास से सड़क किनारे खड़ी पार्क से सोमवार की रात को तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। तीनों युवक टी-20 विश्वकप मैच के बुकीज है। तीनों आरोपित मोबाइल पर मैच की बाल-टू-बाल सट्टा बुक कर रहे थे। इन युवकों ने कई सटोरियों को लाइनें दे रखीं हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से 27 हजार रुपये व तीन मोबाइल फोन कार को जब्त कर लिया है। पुलिस को पड़ताल में आरोपितों के खाते में पांच लाख रुपये मिले हैं। आरोपितों की आइडी से मैच सट्टा लगाने वाले लोगों के नंबर पुलिस के हाथ लग गए हैं।

क्या है पूरा मामला
सिरौल थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि सोमवार की रात को सूचना मिली थी कि सचिन तेंदुलकर मार्ग पर डीबी सिटी के पास स्थित होटल से कुछ ही दूरी पर 26 लाख रुपये की कीमत की टाटा हरियर कार खड़ी थी। इस कार में तीन युवक काफी समय से बैठे हैं। इनकी गतिविधि संदिग्ध हैं। यह लोग लगातार मोबाइल पर बात कर रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को घेर लिया। पुलिस ने कार में सवार तीनों युवकों को संदेह के आधार हिरासत में ले लिया। इनके मोबाइलों को चेक करने पर पता चला कि यह लोग मैच के बुकीज है। थाने लाकर तीनों आरोपितों ने पूछताछ में अपने नाम राहुल उर्फ निखिल पुत्र गजेंद्र राणा निवासी मेहरा कालोनी, सोनू पुत्र राजेंद्र गुप्ता निवासी सिरोल कालोनी व प्रशांत पुत्र गुड्डू निवासी मीरा नगर मुरार बताए। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन व कार भी जब्त कर ली।

99 हब इन लॉगिन कर सट्टा लगवा रहे थे
तीनों आरोपितों के मोबाइल चेक करने पर पता चला कि यह लोग 99 हब इन लॉगिन पर अफगानिस्त व स्कॉटलैंड के बीच चल रहे मैच की प्रत्येक बाल सट्टा बुक करने के साथ दांव भी लगा रहे थे। राहुल उर्फ निखिल के पास से पुलिस को एजेंट आइडी मिली है। आरोपित के एचडीएफसी खाते में क्रिकेट मैच से 35 हजार रुपये 120 रुपये लाभ अर्जित करना कबूल की है। सोनू गुप्ता के पास से फ्लाइट आइडी मिली है। आरोपित ने पूछताछ में सिंडीकेंट बैंक खाते में क्रिकेट मैच से ढाई लाख रुपये का लाभ अर्जित करना स्वीकार किया है। प्रशांत के मोबाइल क्लाइट आइडी मिली है। आरोपित ने पूछताछ में स्वीकार किया उसने मैच के सट्टे से 2 लाख रुपये कमाएं हैं। तीनों आरोपितों के पास 21 हजार रुरये भी मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *