डीजीपी बनाने के लिये नये नामों का पैनल से यूपीएससी ने किया इंकार
भोपाल. संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने डीजीपी पद के लिये नामों का पैनल देने से मना कर दिया है यूपीएससी ने राज्य सरकार को भेजे गये पत्र में कहा है कि हस्तलिखित स्वीकृति तब आवश्यक होती है, जब कोई प्रमोशन से मना करता है। सिफठ इस आधार पर पैनल को अस्वीकृत नहीं किया जा सकता कि लिखित स्वीकृति नहीं ली गयी हैं।
इसके पूर्व 7 फरवरी को राज्य सरकार ने यूपीएससी को लिखे पत्र में कहा था कि वीके सिंह, मैथलीशरण गुप्ता और वीके जौहरी के नाम पैनल भेजे गये हैं। उसमें विवेक जौहरी की लिखित स्वीकृति नहीं ली गयी थी। इस आधार पर राज्य सरकार ने इस पैनल को नाने से मना कर दिया था। मुख्य सचिव एसआर मोहंती का कहना है कि उन्होंने यूपीएससी का वह पत्र नहीं पढ़ा है इसलिये इस पर वह कोई कॉमेंट नहीं करना चाहेंगे।

