Uncategorized

टोल प्लाजा को लूटने की साजिश, आते ही की फायरिंग और कर्मचारियों पर टूट पड़े बदमाश, कुर्सियों से पीटा, 1 कर्मचारी के पैर लगी गोली से घायल

भिण्ड. नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक टोल प्लाजा पर हमला कर दिया और मोटरसाईकिल से आये बदमाशों ने टोल प्लाजा पर बैठे कर्मचारियों पर गोलियां चलाई। एक कर्मचारी को कुर्सियों और अधिया(बन्दूक) के बट से पीटा है। घटना उमरी टेाल प्लाजा पर रविवार की रात को 7.50 बजे हुई जो लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी ।हमले में 2 कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गये। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमले की 7 सिलसिलेवार तस्वीरें देखिए

तस्वीर-1। टोल प्लाजा पर तीन कर्मचारी बैठे नजर आ रहे हैं।
तस्वीर-1। टोल प्लाजा पर तीन कर्मचारी बैठे नजर आ रहे हैं।
तस्वीर-2। तीन बाइक से करीब 8 बदमाश टोल पर आते हैं।
तस्वीर-2। तीन बाइक से करीब 8 बदमाश टोल पर आते हैं।
तस्वीर-3। बदमाश आते ही फायरिंग शुरू कर देते हैं।
तस्वीर-3। बदमाश आते ही फायरिंग शुरू कर देते हैं।
तस्वीर-4। भागने के दौरान नीचे गिरे कर्मचारी को कुर्सियों से पीटते हैं।
तस्वीर-4। भागने के दौरान नीचे गिरे कर्मचारी को कुर्सियों से पीटते हैं।
तस्वीर-5। सभी बदमाश मिलकर कर्मचारी पर टूट पड़ते हैं।
तस्वीर-5। सभी बदमाश मिलकर कर्मचारी पर टूट पड़ते हैं।
तस्वीर-6। टोल प्लाजा पर लगे कलेक्शन बूथ पर भी तोड़फोड़ करते हैं।
तस्वीर-6। टोल प्लाजा पर लगे कलेक्शन बूथ पर भी तोड़फोड़ करते हैं।
तस्वीर-7। एक बदमाश बाइक में तोड़फोड़ करता है। फिर सभी बाइक से फरार हो जाते हैं।
तस्वीर-7। एक बदमाश बाइक में तोड़फोड़ करता है। फिर सभी बाइक से फरार हो जाते हैं।

बदमाशों ने आते की फायरिंग
टोल प्लाजा पर हुए हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में टोल प्लाजा के 2 कर्मचारी कुर्सी पर तो एक कर्मचारी बाइक पर दिखाई दे रहा है। तभी वहां 3 बाइक सवार लगभग 8 बदमाश पहुंचते है। वह आते ही कर्मचारियों पर हमला करते हैं। उन्हें घेरकर गोली चलाते है। अचानक हुए हमले के बाद 2 कर्मचारी वहां से भाग जाते हैं। जबकि एक कर्मचारी वहीं गिर पड़ता है। जिसके बाद सभी बदमाश उसे कुर्सी और अधिया (बन्दूक) के बट से मारते हैं। टोल के दूसरी ओर भी बदमाश कर्मचारी से मारपीट करते हैं। टोल पर लगे कलेक्शन बूथ और वहां बाइक में भी तोड़फोड करते हैं और फिर फरार हो जाते हैं।
लूट की साजिश
घटना की खबर मिलते ही उमरी थाना पुलिस एक्शन में आ गयी औेर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस हमले के पीछे पुरान रंजिश या लूट की साजिश की संभावना जता रही है। टीआई शिवप्र्रताप सिंह राजावत ने बताया है कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet meritbet perabet