जिसने ली याह्या सिनवार को मारा, धूल छंटी तो हमास चीफ की लाश मिली

इजरायल. अपने एक सैनिक गिलाद शालित को छुड़ाने के लिये 1027 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया था। कैदी नम्बर 955266978 था। जो इजरायली सैनिकों की हत्या के आरोप में 1988 से कैद में था। इजरायल इस कैदी की रिहाई कोअपनी सबसे बड़ी गलती मानता था।
यह कैदी कोई और नहीं बल्कि हमास का सबसे बड़ा लीडर याह्या सिनवार था। रिहाई के बाद से ही इजरायल ने सिनवार की तलाश फिर से शुरू कर दी थी। जो 16 अक्टूबर 2024 को अचानक से खत्म हुई यह सब एक चांस एनकाउंटर की वजह से हुआ।
अगले दिन गुरूवार की सुबह इजराइली सैनिक घटनास्थल पर वापिस लौटे। सफाई के दौरान उन्हें एक शव मिला जो सिनवार से काफी मिलता जुलता था। किसी को यकीन नहीं था कि जिस सिनवार को इजरायल इतने सालों से ढूंढ रहा है वह इतनी आसानी से मिल जायेगा। इसी वर्ष 23 सितम्बर को भी इजराइली सेना ने सिनवार को मारने का दावा किया था। हालांकि कुछ ही दिन बाद उसके जिन्दा होने की खबर मिली थी। इसके चलते इजराइल ने एकदम से उसकी मौत की पुष्टि नहीं की।
सैनिकों ने पहले शव को सिनवार के चेहरे से मिलाने की कोशिश की। दोनों के चेहरे, दांत और हाथ में घड़ी को मिलाकर देखा और इसके बाद भी पूरी तरह से कंफर्म होने के लिये उन्हें शव की उंगलियां काट कर फिंगर प्रिंट और डीएनए टेस्ट करने के लिये इजरायल भेजा गया।

