जिला अस्पताल में लापरवाही, खांसी की सीरप में था सरसों का तेल प्रसूता को पिलाया
भिंड. जिला अस्पताल में लापरवाही का अजब कारनामा देखने को मिला। यहां भर्ती एक प्रसूता ने खांसी की दवा मांगी। इस पर नर्सिंग स्टाफ ने खांसी की दवा दी जिसमें तेल भरा हुआ था। इसे पीते ही प्रसूता के परिजनों ने शिकायत की इसके बाद सिविल सर्जन ने जांच के बाद नर्स के खिलाफ एक्शन लिया है।
लापरवाही बरतने वाले स्टाफ नर्स को ड्यूटी चार्ट से हटाया
दरअसल, ये मामला दो दिन पुराना है। गढ़ाचाचर की रहने ईशा पत्नी अनिल के सीजर से बच्चा हुआ था। बीते दो रोज पहले प्रसूता को खांसी आई। इस पर प्रसूता के परिजनों ने ड्यूटी नर्स को जानकारी दी। ड्यूटी पर तैनात नर्स एक खांसी का सीरप पिलाने के लिए दी। जब प्रसूता ने दवा को पिया, इसमें सरसों का तेल भरा हुआ था। इस बात की जानकारी प्रसूता ने अपने पति को दी। यह मामला प्राथमिक तौर पर दबाया गया। परंतु सिविल सर्जन तक जानकारी पहुंची। सिविल सर्जन डॉ अनिल गोयल ने पूरी मामले में गंभीरता और लापरवाही बरतने वाले स्टाफ नर्स के खिलाफ एक्शन लेते हुए ड्यूटी चार्ट से हटाया। हालांकि अब इस बात को लेकर पूरा संशय बना हुआ है कि इस सिरप की दवा में सरसों का तेल कहा से आया था। इस गंभीर मामले को अस्पताल प्रशासन हल्के में मान रहा है।

