Latestराज्यराष्ट्रीय

जिला अस्पताल में नशे में झूमता डॉक्टर, गार्ड ने संभाला तो पीटकर बोला-होश में हूं

ग्वालियर. भगवान माने जाने वाले डॉक्टर के नशे में लड़खड़ाते कदम और संभालने वाले गार्ड से बेरहमी से मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया पर सामने आया है। ग्वालियर में सिंधिया रियासत के मुखिया व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता स्व. माधवराव सिंधिया के नाम पर बने जिला अस्पताल जाे मुरार में स्थित नशे में धुत डॉक्टर वीके वाथम जिला अस्पताल में चेस्ट स्पेशलिस्ट हैं। सोमवार दोपहर 2 बजे तक उनकी ड्यूटी थी। इसके बाद उन्होंने हॉस्पिटल परिसर में ही जमकर शराब पी और चार बजे लड़खड़ाते हुए पार्किंग में पहुंचे। यहां सिक्युरिटी गार्ड ने उनको इस हालत में देखा तो समझाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टर साहब ने लड़खड़ाते हुए गार्ड से ही मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर आसपास खड़े लोगों ने VIDEO बनाना शुरू कर दिया। अब सोशल मीडिया पर यही VIDEO वायरल हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन कार्रवाई की बात कर रहा है। पर डॉक्टर को इस तरह देखकर अस्पताल की साख पर बट्टा जरुर लग गया है।

डॉक्टर का कहना मैंने शराब नहीं पी
इस संबंध में डॉक्टर वीके बाथम से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इस संबंध में डॉक्टर वीके बाथम ने आरएमओ डॉ. आलोक पुरोहित से कहा है कि मैंने शराब नहीं पी थी। स्टाफ ने मेरे साथ मारपीट की। उस कारण से मैं गिर पड़ा।

मंगलवार को लिया जाएगा एक्शन
इस संबंध में जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. आलोक पुरोहित का कहना है कि सूचना मिलने पर वह हॉस्पिटल पहुंचे थे, लेकिन उस समय तक सभी जा चुके थे। अब VIDEO सामने आया है। मंगलवार को इस मामले में जांच बैठाई जाएगी। डॉक्टर से भी बातचीत की जाएगी। इससे अस्पताल की छवि खराब होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş