जितना कर्जा शिवराज सरकार ने लिया इतना किसी सरकार नहीं लिया-कमलनाथ
ग्वालियर. पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी के मुखिया कमलनाथ ने शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया है। बातचीत की शुरूआत ही उन्होंने इस अन्दाज से की है। वह बोले है कि आज का दिन शुभ है। आज से भारतीय जनता पार्टी की निकास यात्रा का शुभारंभ हो गया है। शिवराज 190 माह मुख्यमंत्री रहे। हर माह इस यात्रा का हिसाब दें कि उन्होंने मंह चलाने के अलावा और क्या किया? मेरे से सवाल पूछते हैं कि 15 माह में मैने क्या किया।
ठनमें से ढाई माह आचार संहिता में गये और साढ़े 11 माह का हिसाब देने के लिये मैं तैयार हूं । मप्र की जनता गवाह है कि किस तरह से सत्यानाश हुआ नौजवानों के भविष्य का, छोटे व्यापारियों और किसानों का। मुझे पूरा भरोसा है कि 7 माह बाद मप्र के मतदाता प्रदेश की तस्वीर सामने रखकर मतदान करेंगे।
छठवां इन्वेस्टर सम्मिट
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि भाजपा ने हाल ही में छठवां इन्वेस्टर सम्मिट किया हर आयोजन में यह बातें कहीं गयी कि इतने लाख रूपये का निवेश आयेगा उतने लाख रूपये का निवेश आयेगा पर सच्चाई यह है कि 18 वर्ष में उदाहरण के तौर पर 100 रूपये में से 30 पैसा निवेश मप्र में आया। विकास यात्रा में शासकीय तंत्र का बड़े पैमाने पर दुरूपयोग किया जा रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी के पास पुलिस और प्रशासन बचा है। शिवराज सरकार ने कितना कर्जा लिया है इतिहास में किसी भी सरकार ने इतना कर्जा नहीं लिया है।
सिंधिया के BJP में जाने पर क्या बोले कमल नाथ?
ज्योतिरादित्य सिंधिया के BJP में जाने के सवाल पर पूर्व सीएम कमल नाथ ने कहा कि ग्वालियर चंबल में हमारे पास बहुत से युवा चेहरे हैं और साथ में अनुभवी युवा चेहरे हैं। मेरा पूरा विश्वास है कि इस बार चुनावों में जैसे परिणाम आएंगे तोड़फोड़ करने की किसी को नौबत ही नहीं आएगी। वहीं उमा भारती के आंदोलन पर कहा है कि उमा भारती भाजपा की हैं और वह अपनी राय रखने के लिए स्वतंत्र हैं ना तो उन्होंने मुझसे कोई चर्चा की है ना मेरी उनसे कोई बात हुई है परंतु यदि वह चर्चा करेंगी तब कांग्रेस पार्टी इस पर विचार जरुर करेगी।

