जम्मू कश्मीर में लश्कर का नया आतंकी संगठन TLM एक्टिव
जम्मू कश्मीर. कश्मीर में नए आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक या मुस्लिम का खुलासा हुआ है। काउंटर इंटेलिजेंस विंग और पुलिस ने श्रीनगर, गांदरबल, बांदीपोरा कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा में कई लोकेशन पर छापा मारा। पुलिस ने बताया कि तहरीक-ए-लब्बैक बैन आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक अलग ग्रुप है। जानकारों ने बताया कि तहरीक-ए-लब्बैक आतंकवादियों की भर्ती करने का एक मॉड्यूल है जिसे पाकिस्तान का हैंडलर बाबा हमास चला रहा है। सीर्केआ और पुलिस का ऑपेशन अभी जारी है। तहरीक-ए-लब्बैक के बारे में और ज्यादा जानकारी सामने आएगी। गांदरबल अटैक में एक डॉक्टर समेत 7 मजदूरों की जान गई थी। हमले के चश्मदीद ने बताया कि 2 आतंकवादी शॉल ऑढक आए और मेस में बैठे मजदूरों पर गोली चलाई।
CIK ऑपरेशन में अब तक क्या मिला
अब तक 10 लोकेशन पर छापा मारा गया है। 7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 14 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त किया गया है। कुछ मटेरियल भी जब्त किया गया है।

