जम्मू कश्मीर में फिर बाहरी लोगों पर हमला, आतंकियों ने बिहार और नेपाल के दो मजदूरों को मारी गोली
जम्मू कश्मीर. टारगेट कीलिंग की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है। आज आतंकियों ने फिर से दो गैरकश्मीरी कामगारों पर गोलियां बरसाई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर गोलियां चलाई। कश्मीर जोन पुलिस के अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने गैर कश्मीरियों पर हमला किया। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में दो गैर कश्मीरी मजदूरों को निशाना बनाया गया। दोनों मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने जिन दो मजदूरों पर हमला किया, उसमें से एक बिहार तो दूसरा नेपाल का रहने वाला है।
प्राइवेट स्कूल में काम करते थे दोनों
आतंकी हमले में दोनों मजदूर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनंतजिले में एक प्राइवेट स्कूल में काम करने वाले दो गैरकश्मीरियों पर आतंकियों ने गोली चलाई। अभी इस घटना की विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

