Latestराज्यराष्ट्रीय

चुनाव की राजनीतिक जमीन तैयार करने 5 को ग्वालियर आएंगे कमलनाथ

ग्वालियर. विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु हो गई है। प्रदेश के राजनीतिक के शक्ति केंद्र ग्वालियर-चंबल अंचल की 35 विधानसभा सीटों पर सभी की नजर है। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ चुनाव के लिये राजनीतिक जमीन तैयार करने के लिये संत रविदास जयंती (पांच फरवरी) को अंचल के प्रवास पर आ रहे हैं। कमल नाथ प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करने के अलावा थाटीपुर के दशहरा मैदान में आयोजित संत रविदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा नगर के प्रबुद्धजनों व कांग्रेस नेताओं के आयोजित विवाह समारोह में शामिल होंगे। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री के नगर प्रवास की तैयारियां शुरू कर दी है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ग्वालियर-चंबल अंचल से लंबे समय के बाद मजबूत आधार मिला था। दोनों अंचलों की 34 विधानसभा की 34 में से 26 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी हुए थे। भिंड जिले की एक सीट पर बसपा उम्मीदवार विजयी हुआ था। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बदले हुये समीकरणों में कांग्रेस व भाजपा के पास बराबर 17-17 सीटों पर कब्जा है। कांग्रेस को 2023 के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर-चंबल अंचल से काफी उम्मीदें हैं। इसलिये कांग्रेस का पूरा फोकस दोनों अंचलों पर है।

अनुसूचित वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत करेंगे
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पांच फरवरी को विशेष विमान से दोपहर 12 बजकर पांच मिनिट पर आएंगे। यहां से हेलीकाप्टर से मुरैना जाएंगे। मुरैना से लौटने के बाद क्षत्रिय समाज कांग्रेस की पैठ बढ़ाने के लिये संत कृपाल महाराज से मुलाकात करने के लिये उनके निवास पर जाएंगे। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व महासचिव सुनील शर्मा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिये उनके निवास पर जाएंगे। उसके बाद सिटी सेंटर स्थित होटल सेंट्रल पार्क में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। विशेष रूप सामाजिक व व्यापारिक प्रतिनिधि मंडलों से उनका मुलाकात करने का कार्यक्रम है। इसके साथ ही टिकट के दावेदारों से भी मिलेंगे। यहां से अनुसूचित वर्ग को कांग्रेस जोड़े रखने के लिये थाटीपुर के दशहरा मैदान में आयोजित संत रविदास जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद नगर प्रबुद्धजनों के यहां आयोजित शादी समारोह में भाग लेने के लिये जाएंगे। कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के नगर प्रवास की तैयारियां शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pusulabet pusulabet holiganbet holiganbet betcio galabet betplay betzula holiganbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş bungalov betpark matbet matbet giriş tarafbet tarafbet giriş matbet matbet giriş tarafbet tarafbet giriş meritking grandpashabet imajbet grandpashabet holiganbet jojobet meritking interbahis jojobet casinowon 1win betgit amkbet betpas grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet