चीन में कोरोना विस्फोट से भारत अलर्ट
नई दिल्ली. कोरोना महामारी के लेकर भारत सुरक्षित स्थिति में पहुंच चुका है, लेकिन चीन में महामारी ने एक बार फिर पलटवार किया है। ताजा खबर यह है कि चीन में फिर से बिगड़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने भी अलर्ट जारी किया है।
जो लोग अंडमान-निकोबार और लद्दाख की यात्रा पर जा रहे हैं और उन्होंने कोरोना वैक्सीन नहीं ली है तो ऐसे यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य है। जानकारी के मुताबिक, कुछ अन्य प्रदेश भी हैं, जो चाहते हैं कि जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं कराया है, वे यात्रा शुरू करने से पहले 48 से 96 घंटों के भीतर आरटी-पीसीआर जांच करा लें। अगले महीने क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां हैं। ऐसे में हवाई यात्रियों के लिए नए नियम परेशानी बढ़ा सकते हैं।

