Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के अफसरों की जमकर फटकार लगी, शर्मिंदगी होती है आप लोग इतने नाकारा है- रेल प्रबंधक आशुतोष कुमार

ग्वालियर.  उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) प्रमोद कुमार के गुरुवार को प्रस्तावित निरीक्षण से एक दिन पहले मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) झांसी आशुतोष कुमार ने डेढ़ घंटे तक ग्वालियर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर अव्यवस्थाएं देखकर अफसरों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के शुरुआती आधा घंटे के अंदर ही उन्होंने तीन अफसरों को सस्पेंड करने के मौखिक निर्देश दे दिए। अव्यवस्थाएं देखकर उन्होंने अफसरों से कहा कि मुझे शर्मिंदगी होती है कि आप लोग इतने नाकारा हैं। यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हर काम क्या जीएम और डीआरएम ही करेंगे।

सबसे पहले सिथौली स्थित रेलवे स्प्रिंग कारखाने का निरीक्षण किया
बुधवार को डीआरएम सड़क मार्ग से ग्वालियर आए और सबसे पहले उन्होंने सिथौली स्थित रेलवे स्प्रिंग कारखाने का निरीक्षण किया, क्योंकि यहीं जीएम का निरीक्षण प्रस्तावित है। इस दौरान उन्होंने मुख्य कारखाना प्रबंधक शेख मोहम्मद अनीस के साथ निरीक्षण की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सिथौली रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। दोपहर सवा दो बजे डीआरएम रेलवे स्टेशन के अधिकारी विश्राम गृह में पहुंचे। इसके बाद तीन बजे से उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण शुरू किया। प्लेटफार्म नंबर एक पर झांसी एंड की तरफ बने एमसीओ पर जंग लगी कुर्सियां देखकर उन्होंने सही कराने के लिए कहा। थोड़ा आगे चलने पर पेयजल के लिए लगाए गए नलों की टोटियां लीक होने और गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। इसी के ठीक ऊपर छत पर प्लास्टर इतना उखड़ चुका था कि सरिए नजर आ रहे थे। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई और हेल्थ आफिसर बलराम मीना व आइओडब्ल्यू आरके गुप्ता को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। उन्होंने जीआरपी थाने के प्रवेश द्वार पर लगे हुए कैमरे के एंगल और वायरिंग पर भी नाराजगी जताई।

सीटीआइ को सस्पेंड करने के निर्देश दिए
जीआरपी थाने से थोड़ा आगे चलने पर उन्होंने छत की ओर देखा, तो वहां स्टील की ट्रेनुमा लाइन पर कबूतरों का घौंसला देखकर नाराजगी जताई। इसके आगे सीटीआइ कार्यालय के बाहर दीवार पर पुराने आदेश चस्पा थे। इस पर उन्होंने सीटीआइ राजीव शर्मा को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। साथ ही हिदायत दी कि ऐसे कोई भी आदेश कार्यालय के अंदर नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेंगे। इसके बाद उन्होंने यात्री प्रतीक्षालयों व वीआइपी रूम का निरीक्षण किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet