ग्वालियर में सेल्समैन ने फांसी लगाकर जान दी
ग्वालियर. दोस्त से मिलकर आए एक सेल्समैन ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बीती रात की है। परिजन ने देखा तो उसे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी 7 महीने पहले उसे छोड़कर मायके चली गई थी। वह बार-बार पत्नी को घर लाने के लिए कह रहा था। पत्नी के मायके से नहीं लौटने के कारण तनाव में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। घटना गेंडेवाली सड़क की है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस खुदकुशी के असल कारण पता लगा रही है।
पुलिस फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए
शहर के इंदरगंज स्थित गेंडे वाली सड़क निवासी संजीव नामदेव पुत्र नरेन्द्र नामदेव बीते रोज बाजार से आया और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी भाभी नीचे आई तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसे फांसी के फंदे पर लटका देखकर शोर मचाया तो आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना देकर संजीव को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक को उसकी ताई ने गोद लिया था और उसकी शादी साल 2015 मंे हुई थी। उसकी एक पांच साल की बेटी है। संजीव नशे का आदी था। 7 महीने पहले पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। तब से वह कुछ परेशान रहता था। पुलिस का मानना है कि संभवत: इसी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। फिलहाल जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना
इंदरगंज थाना पुलिस का कहना है कि एक युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। मृतक की पत्नी कुछ महीने पहले उसे छोड़कर मायके चली गई थी। आशंका है कि इसी गम के चलते उसने आत्महत्या की है।

