Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में लक्ष्मीगंज मंडी बंद, इन स्थानाें पर मिलेगी सब्जी

ग्वालियर. कोरोना की तीसरी लहर का कहर बढ़ता जा रहा है, शहर में तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है इसके चलते प्रशासन ने पुरानी लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में भीड़ रोकने के मकसद से मंडी को बंद करने का निर्णय लिया है। पहले की तरह फिलहाल 11 जगहों पर ही सब्जी का विक्रय किया जाएगा जिससे भीड़ न हो।

आदेश में रामलीला मैदान मुरार, मेला ग्राउंड नंबर एक मैदान, मेला ग्राउंड नंबर दो मैदान, मेला ग्राउंड नंबर तीन मैदान, मेला ग्राउंड नंबर चार मैदान, बड़ागांव चौराहा, हजीरा रेलवे पुल के नीचे, आनंद नगर वीनस पब्लिक स्कूल के पीछे वाला मैदान, तिघरा रोड एसआर मेमोरियल स्कूल के पास, नवीन सब्जीमंडी परिसर लक्ष्मीगंज, गिरवाई नाका के पास को निर्धारित किया गया है। थोक व्यापार का समय शाम से सुबह 4 बजे तक एवं फुटकर व्यापार का समय सुबह 5 बजे से सुबह 9 बजे तक रहेगा।

हजीरा चौराहे पर फुटपाथी दुकानदारों ने भाजपा का पुतला जलाया
हजीरा से फुटपाथी दुकानों व सब्जी का ठेला लगाने वालों को इंटक मैदान में शिफ्ट किए जाने का विरोध थमने का नाम नही ले रहा है। इस निर्णय से प्रभावित लोगों ने मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा के नेतृत्व में हजीरा चौराहे पर पुतला लेकर जुलूस निकाला। आक्रोशित लोगों ने चौराहे पर भाजपा का पुतला दहन किया। इस दाैरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर वीना भारद्वाज, सीमा समाधिया, पीपी शर्मा, नवीन भदकरिया, मुनेंद्र भदौरिया, मनोज राजपूत सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet