Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर जिले में 8 और जरूरतमंद महिलाएँ बनी “शक्ति दीदी”

ग्वालियर – 8 और जरूरतमंद महिलायें “शक्ति दीदी” बनी हैं। इन महिलाओं ने मंगलवार 7 अक्टूबर को जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी संभाली है। जिले में कुल मिलाकर अब तक 79 जरूरतमंद महिलाओं को विभिन्न पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में शक्ति दीदी बनाया जा चुका है। मंगलवार को अपर कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी शहर के 5 पेट्रोल पंपों पर पहुँचे और महिलाओं का स्वागत सत्कार कर उन्हें शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी।
अपर कलेक्टर ने 7 अक्टूबर को ठाठीपुर स्थित इंजीनियर फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर मोहिनी रजक व फूलन देवी को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी। इसी तरह अपर जिला दण्डाधिकारी सीबी प्रसाद लक्ष्मीगंज स्थित श्री हरीलीला सर्विसेज पेट्रोल पंप पर नीतू यादव व अनीता सिंह एवं जैन ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर सुमिथलेश, संयुक्त कलेक्टर जूही गर्ग कम्पू स्थित जैन मोटर्स पेट्रोल पंप पर सविता कुशवाह व गुड़िया एवं एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव सिकन्दर कम्पू स्थित देव मंगल बाबा पेट्रोल पंप पर रूबी को शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş