Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर की महिला एडवोकेट को इंस्टाग्राम पर भेजे गये अश्लील मैसेज, मोहिनी -सोनी नाम की आईडी से आते मैसेज, क्राइम ब्रांच ने दर्ज की FIR

ग्वालियर. गोला का मंदिर इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय महिला एडवोकेट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अश्लील चैंट, पोस्ट और वीडियो भेजकर परेशान किये जाने का मामला नजर में आया है। पीडि़ता की शिकायत पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एफआईआर दज्र कर जांच शुरू कर दी हे। महिला ने पुलिस को बताया है कि 7 नवम्बर 2025 की शाम को लगभग 7.45 बजे इंस्टाग्राम खाते पर मोहिनी 32143 नाम की आईडी से अश्लील चैट और आपत्तिजनक फोटो भेजे गये। इस पर उसने तुरंत पुलिस की अपात सेवाडायल 112 पर शिकायत की। डायल-112 के स्टाफ ने उसे सायबर सेल से संपर्क कराया। जहां से आश्वासन दिया गया कि संबंधित आईडी को ट्रेस कर जानकारी दी जायेगी। लेकिन आगे कोई खबर नहीं मिली।
इसके बाद 15 दिसम्बर 2025 को फिर उसी नाम की आईडी से अश्लील चैट और वीडियो भेजे गये। परेशान होकर महिला ने एसपी ऑफिस कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत की है। महिला ने बताया कि पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी कुछ समय शांत रहा है। लेकिन फिर सोनी तोमर नाम से आईडी बताकर 30 दिसम्बर 2025 और 7 जनवरी 2026 को दोबारा अश्लील फोटो और चैट भेजे। इसके बाद लगातार आपत्तिजनक मैसेजे आने लगे। मानसिक रूप से प्रताडि़त महिला ने आखिरकार क्राइम ब्रांच थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शुरू की जांच
क्राइम ब्रांच थाना पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर एक्सपर्ट दोनों इंस्टाग्राम आईडी की तकनीकी जांच कर यह पता लगाने में जुटे हैं कि इन्हें कहां से संचालित किया जा रहा है और इनके पीछे कौन व्यक्ति है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet casibom meritking perabet casibom holiganbet galabet casibom padişahbet padişahbet giriş grandpashabet jojobet jojobet cratosroyalbet grandpashabet palacebet sonbahis jojobet grandpashabet betpuan betsalvador matbet meritking perabet perabet giriş instagram ban service betsilin betsilin giris pashagaming pashagaming giris gorabet gorabet giris kralbet holiganbet