ग्वालियर आएं मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा, आंदोलन खत्म करें किसान, प्रस्ताव के साथ आएं मिलकर समाधान निकालेंगे
ग्वालियर. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि नेता किसानों की नुमांदगी करें लेकिन कोरोना के संकट के दौर में उनकी जान जोखिम में न डाले। उन्होंने मांग रखी कि एक बार फिर से बैठक इस समस्या का समाधान निकाला जा सकता है और किसान सरकार के पास प्रस्ताव लेकर आएं। डीएपी पर सब्सिडी पर उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है जो किसानों के हित में है।
मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान नेता आंदोलन को खत्म करें। सरकार के पास प्रस्ताव लेकर आएं और बात करें। किसान आंदोलन करने वाले नेताओं से उन्होंने कहा कि किसानों की नुमाइंदगी करें लेकिन कोविड की गाइडलाइन में, प्रोटोकॉल का पालन करें। किसानों की जान को जोखिम में नहीं डालें। आंदोलन खत्म करके प्रस्ताव लेकर आएं उस पर चर्चा करके समाधान निकाला जा सकता है।
डीएपी पर मिली 140 की सब्सिडी पर उन्होंने कहा कि डीएपी पर 15 हजार करोड़ की अतिरिक्त सब्सिडी देने का सरकार का फैसला ऐतिहासिक है। पीएम मोदी का किसानों की ओर से आभार प्रकट करता हूं। किसान सम्मान निधि के माध्यम से 20 हजार करोड़ रुपए उनके खातें में पहुचाने का मामला हो या रासायनिक खाद के 80 हजार करोड़ रुपए की सब्सिडी देने का मामला हो हमेशा किसानों के हित में सरकार सोचती है। अंतराष्ट्रीय कीमतें बढ़ने के स्वरूप किसानों को यह बैग 2400 रुपये में खरीदना पड़ता था लेकिन अब सब्सिडी में 140 प्रतिशत की वृद्धि की गई है जिसके चलते डीएपी खाद का बैग किसानों को 1200 रुपये का ही मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार किसानों के साथ है और किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है थी और रहेगी।

